VIDEO: जानें क्यों ये पाकिस्तानी लड़की भारतीय से करना चाहती है शादी? सनातन धर्म भी अपनाने के लिए तैयार

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 8, 2023, 05:04 PM IST

Pakistani Girl Viral Video: पाकिस्तान की रहने वाली एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही है कि वो भारतीय लड़के से शादी करना चाहती है। इतना ही नहीं लड़की सनतान धर्म भी अपनाने के लिए तैयार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी लड़की भारतीय लड़के से शादी करना चाहती
  • सनातन धर्म भी अपनाने के लिए लड़की तैयार
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई मामला जरूर छाया रहता है। कभी किसी तस्वीर की चर्चा होती है, तो कभी कोई वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाता है। इनमें कुछ चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है, जबकि कुछ मामले हैरान करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान (Pakistan Viral Video) से एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें एक लड़की ने शादी को लेकर ऐसी बात कही, जिससे सुनकर लोग हैरान भी हैं और वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Pakistani Girl

पाकिस्तानी लड़की ने माहौल बना दिया

इन दिनों पाकिस्तान की हालत कैसी है, इससे पूरी दुनिया वाकिफ है। रोटी के लिए लोग मोहताज हो रहे हैं, क्योंकि वहां की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ऐसे में एक लड़की से पूछा गया कि शादी के बाद आप कहना रहना चाहेंगी पाकिस्तान या इंडिया। इसपर लड़की कहती है पाकिस्तान की जो हालत है उसमें बाहर ही रहने में फायदा है। फिर लड़की से पूछा जाता है कि आप इंडिया जाकर हिन्दू लड़के से शादी करेंगी और वहीं शिफ्ट हो जाएंगी। इस पर लड़की कहती है खुश रहेंगे, सनातन धर्म अपना लेंगे। आगरा घूमेंगे, ताजमहल जाएंगे, घूमेंगे। लेकिन, कोई माने तो ना...तो पहले आप इस वीडियो को देखें...

End of Feed