पाकिस्तानी बच्चों के साथ विदेशी युवक ने गाया ऐसा गाना, झूम उठा सारा इंटरनेट, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर लाहौर की एक म्यूजिक एकेडमी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे हारमोनियम की धुन पर बेहद मीठी आवाज में पंजाबी गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की सबसे खास बात बच्चों के बीच काले पठानी सूट में बैठा एक विदेशी युवक है, जो तालियां बजाते हुए बच्चों के सुर में सुर मिलाता दिख रहा है।

Viral Video: संगीत की कोई सरहद नहीं होती और न ही इसकी कोई भाषा होती है। जब सुरों का जादू चलता है, तो देश, भाषा और संस्कृति की सारी दीवारें अपने आप ढह जाती हैं। इन दिनों एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसे देखने के बाद हर कोई बस यही कह रहा है कि वह भी इस महफिल का हिस्सा बनना चाहता है। पाकिस्तान के लाहौर स्थित एक म्यूजिक एकेडमी के बच्चों का यह वीडियो न केवल पाकिस्तान, बल्कि भारत में भी खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में बच्चों की मासूमियत, उनकी सधी हुई गायकी और उनके बीच बैठे एक विदेशी मेहमान का उत्साह लोगों का दिल जीत रहा है।

viral video

पाकिस्तानी बच्चों ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @theaaryan_verse)

वायरल हो रहे 39 सेकंड के इस क्लिप में एक कमरे के अंदर जमीन पर दरी बिछाकर संगीत की महफिल सजी हुई है। इस महफिल की कमान नन्हे उस्तादों के हाथ में है। एक बच्चा बेहद शानदार अंदाज में हारमोनियम बजा रहा है, जबकि उसके आसपास बैठे दर्जनों बच्चे पूरे जोश और तालियों की गूंज के साथ पंजाबी गीत गुनगुना रहे हैं। इस पूरे दृश्य में जो चीज सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है, वह है बच्चों के ठीक बीचों-बीच बैठा एक सुनहरे बालों वाला विदेशी युवक। काले रंग के पारंपरिक पठानी सूट में नजर आ रहा यह युवक बच्चों की गायकी में इस कदर डूबा हुआ है कि वह खुद को तालियां बजाने और झूमने से रोक नहीं पा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो लाहौर की 'सुरताल म्यूजिक एकेडमी' का है। इस एकेडमी के बच्चे अक्सर पुराने और लोक गीतों को अपनी अनोखी धुन और अंदाज में पेश करते हैं। बिना किसी तामझाम या महंगे साउंड सिस्टम के, सिर्फ एक हारमोनियम और बच्चों की खनकती आवाज ने इस गाने में ऐसी जान फूंक दी है कि लोग इसकी तुलना ओरिजिनल गानों से भी बेहतर बता रहे हैं। देखें वीडियो...

End of Feed