भीख मांगने वाली खूबसूरत लड़की, खरीद लिए दो फ्लैट और लग्जरी कार

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 26, 2023, 12:29 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि लड़की ने बताया कि वो मलेशिया में भीख मांगती है और वो इससे बहुत अमीर हो चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भीख मांगने वाली खूबसूरत लड़की
  • मलेशिया में खरीद लिए फ्लैट
  • देखकर हैरान हुए नेटिजन्स

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया हैरान करने वाला नजारों से भरी पड़ी है। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ सामने आता है कि आंखें फटी रह जाती हैं। देखकर भी यकीन करना मुश्किल होता है। अभी एक ऐसी ही खूबसूरत लड़की का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की अपने बिजनेस के बारे में बताती है, मगर उसने अपना जो बिजनेस बताया उसे सुनकर कान खड़े हो जाएंगे। लड़की बताती है कि वो भीख मांगती है और इसी काम से उसने मलेशिया में दो फ्लैट और लग्जरी कार खरीद ली है।

Viral Video

मलेशिया में भीख मांगकर अमीर बनी लड़की। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

लड़की ने बताया मांगने का तरीका

वीडियो में लड़की से पूछा गया कि वो इतनी खूबसूरत है तो भीख कैसे मांगती थी। लड़की ने बताया कि इसके लिए वो अंधे होने का नाटक करती है। इसके अलावा वो अपने हाथ में किताब रख लेती है। ऐसे में उसे देखकर किसी को भी तरस आ जाता। इससे लड़की को भीख में अच्छे पैसे मिल जाते। लड़की कहती है कि वो हर किसी को अपनी झूठी कहानी बताती थी। इसपर भी लोग तुरंत यकीन कर लेते। वीडियो में लड़की ये भी बताती है कि वो कहां-कहां जाकर भीख मागती है।

End of Feed