फजीहत होने से कभी नहीं चूकता पाकिस्तान! टोल नाके पर बैठे पाकिस्तानियों ने करवाई देश की बेइज्जती, Video देख छूट जाएगी आपकी हंसी

पाकिस्तान के मैनुअल टोल प्लाजा का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक टोल नाके पर कुर्सी लगाए बैठे दो पाकिस्तानी टोल प्लाजा के बैरियर को अपने पैर से उठा और गिरा रहे हैं। इस वीडियो को देख लोगों ने पाकिस्तान की फजीहत करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी।

सोशल मीडिया पर अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की तरफ से ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो उनकी खिल्ली उड़ाने के लिए लोगों को एक और मौका दे देते हैं। हाल में एक बार फिर से पाकिस्तानियों ने अपने देश की फजीहत कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी तो रुक ही नहीं रही है। इसे देख आप भी कहेंगे कि इस बार तो पाकिस्तानियों ने हद ही कर दी।

Pakistan manual Toll Plaza video

मैनुअल टोल प्लाजा पर बैठा पाकिस्तानी (X/@VigilntHindutva)

पाकिस्तान का मैनुअल टोल प्लाजा

वीडियो में पाकिस्तान के टोल नाके का सिक्योरिटी सिस्टम देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे टोल नाके पर बैठे दो पाकिस्तानी गाड़ियों के आने-जाने के सिस्टम को चालू रखे हुए हैं। आप देख सकते हैं कि नाके पर लोहे का बैरियर लगा हुआ है। कोने में कुर्सी लगाकर बैठे दो युवक उस लोहे के बैरियर स्टैंड को अपने पैरों से उठाते और गिराते नजर आ रहे हैं। जैसे ही कोई गाड़ी आती है, वैसे ही टोल नाके पर बैठे पाकिस्तानी अपने पैर से उस लोहे के बैरियर को दबाकर उठा देते हैं, और जब गाड़ी गुजर जाीती है, तो वे उसे छोड़ देते हैं, जिससे बैरियर खुद ब खुद गिर जाता है।

End of Feed