बाइक के पीछे बांधी चारपाई, पूरा परिवार बैठकर सफर पर निकला, पाकिस्तान का यह Video खूब हो रहा वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक के पिछले हिस्से में चारपाई को मजबूती से लगाया गया है। चारपाई के दोनों तरफ लोग बैठे हुए हैं, जबकि बाइक चालक आराम से सड़क पर बाइक चला रहा है।

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो (Video) देखने को मिलते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। इनमें से कुछ वीडियो मजेदार होते हैं तो कुछ लोगों की शानदार क्रिएटिविटी को दिखाते हैं। इन दिनों पाकिस्तान का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपना सिर खुजाने लगे और अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

charpai on bike viral video pakistan

बाइक पर चारपाई बांध सफर पर निकला परिवार (Instagram/@shahid.akram.566)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

चारपाई लगाई और बाइक बन गई फाइव सीटर कार!

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपनी नॉर्मल सी बाइक को कुछ ऐसा मॉडिफाई किया कि वह फाइव सीटर गाड़ी बन गई। असल में शख्स ने अपनी बाइक के पीछे एक चारपाई बांधी और उस पर अपने परिवार के सदस्यों को बैठाकर सफर पर निकल पड़ा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स अपनी इस धांसू बाइक को चला रहा है और वहीं उसका परिवार उस चारपाई पर बड़े ही आराम से बैठे दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहे इस नजारे को देख सड़क पर चल रहे आसपास के लोग भी हैरान रह जाते हैं।

End of Feed