Brain Test Photo: चालाक हो तो 10 सेकंड में बताओ, तस्वीर में कहां छिपी है लोमड़ी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 27, 2023, 06:42 AM IST

Brain Test Photo: दिमाग और नजर का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर सोशल मीडिया में छाई है। तस्वीर में कहीं पर एक लोमड़ी छिपी है, जिसे खोजना जरा भी आसान नहीं है।

Brain Test Photo: सोशल मीडिया की दुनिया में पिछले कुछ समय से नजर के धोखे से जुड़ी तस्वीरें जमकर शेयर की जा रही हैं। ऐसी तस्वीरें जिनमें कुछ खास रहस्य छिपा होता है, मगर इंसानी आंखें उसे आसानी नहीं खोज पाती हैं। कभी-कभी तो ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जिसमें छिपे रहस्य को लंबे समय तक नहीं खोजा जा। अभी ठीक वैसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसमें छिपे रहस्य को खोजना जरा भी आसान नहीं होने वाला है। दिमाग और नजर का टेस्ट लेने के लिए भी ये तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है।

Viral News

तस्वीर में छिपी लोमड़ी को खोजना नहीं है आसान। (फोटो- सोशल मीडिया)

दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर

दरअसल तस्वीर सब्जी मार्केट से जुड़ी है। फ्रेम में सब्जी की एक पूरी दुकान नजर आती है। इसमें सभी तरह की सब्जियां खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। कुछ लोग सब्जी खरीदते हुए भी नजर आते हैं, जबकि पास में ही छोटे बच्चे भी खेल रहे हैं। देखने में प्यारी लग रही इसी तस्वीर में चालाक लोमड़ी छिपी हुई है। मगर मजाल है कि कोई उस लोमड़ी को खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को धुरधंर समझते हैं तो दस सेकंड में उस चालाक लोमड़ी को खोजकर दिखा दीजिए।

End of Feed