Optical Illusion: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां दिमाग घुमा देने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। ऐसे तस्वीरें जिनमें कुछ खास रहस्य या ऑब्जेक्ट छिपे होते हैं और उन्हें खोजना बेहद मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही तस्वीर लेकर हाजिर हुए हैं। वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी है। इसमें आपको हर तरफ हार लिखा हुआ नजर आएगा। यानी तस्वीर में हर एक जगह हार लिखा हुआ है।
दिमाग घुमाकर रख देने वाले इस चैलेंज को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। (Photo/Instagram)
हार में छिपी है जीत
मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी तस्वीर में कहीं पर जीत भी छिपी हुई है। नेटिजन्स को उसी जीत को खोजने का चैलेंज दिया गया है। मगर मजाल है कोई जवाब खोजकर दिखा सके। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए। बताइए आखिर हार की भीड़ में जीत कहां छिपी हुई है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा।
अगर इतने समय में जवाब तलाश कर लिया तो आपको नए जमाने का सिकंदर मान लिया जाएगा। हालांकि अभी तक जवाब नहीं ढूंढ़ पाए हैं तो परेशान नहीं होना है। आपको यहां बताएंगे आखिर हार की भीड़ में जीत कहां छिपी है।
यहां देखें जवाब
देख लिया ना दिमाग घुमा देने वाली इस तस्वीर में जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना सचमुच भी आसान नहीं था। दिमाग और आंखों को परखने वाली किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
