Optical illusion: 4 की भीड़ में कहां है 8, जिसने 30 सेकंड में ढूंढ लिया वो कहलाएगा नजरों का बादशाह

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 4, 2023, 12:10 PM IST

Optical illusion Photo: ऑप्टकिल इल्यूजन की एक मजेदार तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें 30 सेकंड के अंदर 4 की भीड़ में 8 को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। ज्यादातर लोग इस पजल को तय समय में सॉल्व नहीं कर पा रहे हैं।

Optical illusion Viral Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion) की तस्वीरों को देखकर अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। क्योंकि, इस तरह की तस्वीरें नजरों को धोखा देती हैं। सच्चाई सामने होने के बावजूद लोगों को आसानी से नजर नहीं आती है। हालांकि, कुछ लोग इतने तेज-तर्रार होते हैं कि वो पलक झपकते पजल को सॉल्व कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Photo) की तस्वीरें काफी वायरल (Viral Photo) होती रहती हैं, जिन्हें यूजर्स पसंद करते हैं और चैलेंज को पूरा करने की कोशिश भी करते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन की एक और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों को ऐसा चैलेंज दिया गया है, जिसे सॉल्व करने में दिग्गजों के भी पसीने छूट गए।

optical illusion

4 की भीड़ में 8 ढूंढने का चैलेंज

ये तो हम सब जानते हैं ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Trending photo) की तस्वीरें कई तरह से लोगों की परीक्षा लेती है। इन तस्वीरों से IQ लेवल का पता चल जाता है। लोगों की नजरें कितनी तेज है इसका भी पता लगाया जाता है। इसके अलावा आपकी पर्सनैलिटी कैसी है और आप चीजों को किस नजर से देखते हैं, ये भी पता चल जाता है। आज की तस्वीर में आपकी नजरें कितनी तेज है और दिमाग किस तरह चलता है इसका पता चल जाएगा। क्योंकि, तस्वीर में हर तरफ 4 है और उस 4 की भीड़ में आपको 8 ढूंढना है। अगर आप 30 सेकंड में 8 को ढूंढ लेते हैं तो आप नजरों का बादशाह कहलाएंगे।

End of Feed