Optical Illusion:लकड़ियों के बीच सिक्का ढूंढने वाला कहलाएगा चैंपियन, दिग्गजों की आंखें भी खा गईं धोखा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 6, 2023, 02:09 PM IST

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर ऑप्टकिल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लकड़ियों के टुकड़ों के बीच लोगों को सिक्का ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। ज्यादातर लोग सिक्के नहीं ढूंढ पा रहे हैं। अगर आप खुद को मानते हैं जीनियस तो सिक्के को ढूंढकर बताएं।

KEY HIGHLIGHTS
  • लकड़ियों के टुकड़ों के बीच छिपा है सिक्का
  • बड़े-बड़े दिग्गज को नहीं आ रहा है नजर
  • केवल चैंपियन लोग ही सिक्के को ढूंढ सकते हैं

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photo) की तस्वीरें काफी वायरल होती रहती हैं। इन तस्वीरों को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं। क्योंकि, इन तस्वीरों के जरिए दिमाग और आंखों की अच्छी-खासी कसरत भी हो जाती है। इसके अलावा नजरिया और व्यहार का भी पता चलता है। हालांकि, ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral Photo) की तस्वीरों को देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं का दिमाग चकरा जाता है और पजल को सॉल्व करने में पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टकिल इल्यूजन की एक और मजेदार तस्वीर (Viral Photo) सामने आई है, जिसमें ऐसा चैलेंज दिया गया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।

Optical Illusion

सिक्का ढूंढने वाला कहलाएगा चैंपियन

ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें काफी कन्फ्यूज करने वाली होती है। क्योंकि, सच्चाई सामने होने के बाद लोगों को आसानी से नजर नहीं आती है। हालांकि, कुछ लोग इतने जीनियस होते हैं कि बड़ी आसानी से पजल को सॉल्व कर देते हैं। जबकि, कईयों की तो आंखें चौंधिया जाती है, इसके वावजूद सच्चाई नहीं दिखाई देती है। अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए, इसमें लोगों से लकड़ियों के टुकड़ों के बीच एक सिक्के को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जिसने सिक्के को ढूंढ लिया, वो चैंपियन कहलाएगा। अगर आपको भी लगता है कि आप जीनियस हैं और आपकी आंखें बेहद तेज है, तो इस तस्वीर में लकड़ियों के टुकड़ों के बीच सिक्के को ढूंढकर बताएं। लेकिन, इसके लिए आपको पास महज 15 सेकंड का समय है। तो बिना देरी किए सिक्के को ढूंढना शुरू कर दीजिए।

End of Feed