Brain Test Challenge: बादशाह की भीड़ में चुपचाप बैठे हैं शहंशाह, सिर्फ बाज जैसी नजर ही खोज पाएंगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 13, 2025, 07:38 AM IST

Brain Test Challenge: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी फिर एक खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। इसमें आपको हर तरफ बादशाह लिखा नजर आएगा। मगर बादशाह की भीड़ में शहंशाह भी बैठे हैं जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

Brain Test Challenge: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर खूब हंसी आती है। मगर कई बार आंखें नम भी होती हैं। मगर इन सबसे इतर अभी एक ऐसी तस्वीर के साथ हाजिर हैं जिसे हल करना बेहद मुश्किल होने वाला है। वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी है। इसमें आपको हर तरफ बादशाह लिखा हुआ नजर आएगा। यानी तस्वीर में हर एक जगह सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है।

Brain Test Challenge

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (Photo/TNN)

बादशाह की भीड़ में शहंशाह

मगर जानते हैं बादशाह लिखी हुई इस तस्वीर में एक जगह शहंशाह भी चुपचाप बैठे हैं। आज आपको उन्हीं शहंशाह को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। आपको बताना है आखिर बादशाह की भीड़ में शहंशाह कहां है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा।

End of Feed