Optical Illusion Challenge: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है देखकर चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। मगर इन सबके बीच ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़े चैलेंज भी यहां खूब शेयर किए जाते हैं। आज हम एक ऐसे ही खास चैलेंज के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करना बेहद आसान है। वायरल चैलेंज गणित के खास अंकों से जुड़ा है। मगर इसे भी सॉल्व करने में करीब 90 फीसदी लोग फेल हो चुके हैं।
दिमाग को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (Photo/Twitter)
0 की भीड़ में छिपा है 6
दरअसल ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर में हर तरफ गणित का 0 लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं कि जीरो की भीड़ में एक जगह पर 6 नंबर भी कहीं पर छिपा हुआ है। आज आपको उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा।
यहां देखें तस्वीर
अगर इतने समय में चैलेंज पूरा कर लिया सचमुच आपको जीनियस मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।
यहां देखें जवाब
यहां गोल घेरे में देखें जवाब।
देख लिया ना दिमाग को परखने वाली इस आसान तस्वीर को भी हल करना हर किसी के लिए आसान नहीं था। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
