Optical Illusion: 'बाज की नजरों' वाला ही ढूंढ पाएगा Wreathe, दम है तो 20 सेकंड में ढूंढकर दिखाइए और रच दीजिए इतिहास

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 25, 2023, 08:29 AM IST

Optical Illusion Photo: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस तस्वीर से Wreathe ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसके लिए 20 सेकंड का समय है। अगर आपने इसे सॉल्व कर दिया तो आप कहलाएंगे 'बाजीगर'।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर
  • Breathe की भीड़ में Wreathe ढूंढने का चैलेंज
  • ढूंढने के लिए मिला है महज 20 सेकंड का समय

Optical Illusion Viral Photo: इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें (Optical Illusion Viral News) इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रही है। इसका कारण भी है कि लोगों द्वारा इसे खूब पसंद किया जाता है। उन्हें अपने आईक्यू लेवल (IQ Level) की पहचान होती है, वे अपने दिमाग को जान पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद शायद आपका दिमाग घूम जाए। कारण है इस तस्वीर में छिपा हुआ वर्ड... कि आखिर वो कहां है? जो शायद ही आपको दिखाई दे। क्योंकि, अब तक 98% लोग इसमें फेल हो चुके हैं और अपनी हार स्वीकार कर बैठे हैं।

Optical Illusion Viral Photo

आखिर कहां छिपा है Wreathe?

बता दें, अभी तक इस पजल को सॉल्व करने में अधिकांश लोग असफल साबित हुए हैं। ऐसे में अगर आप खुद को 'शहंशाह' समझते हैं तो इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाकर दिखाइए और बन जाइए 'हीरो'। अगर आपका आईक्यू लेवल (IQ Level) अच्छा है तो आप इस पजल को झट से सॉल्व कर लेंगे। ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर से आपको Breathe की भीड़ में Wreathe ढूंढने का चैलेंज मिला है, जिसके लिए 20 सेकंड का समय दिया गया है। तो देर किस बात की, आइए और फटाक से सॉल्व कर दिखाइए इस पजल को और बन जाइए 'बाजीगर'।

End of Feed