Optical illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर आपको ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion) की कई तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। इनमें ज्यादातर तस्वीरें कन्फ्यूज करने वाली होती हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े दिग्गज भी घुटने टेक देते हैं। हालांकि, कुछ लोग दबंग और जेम्स बॉन्ड टाइप के भी होते हैं, जो आसानी से गुत्थी को सुलझा देते हैं। इतना ही नहीं जो लोग तय समय पर भी पजल को नहीं सॉल्व कर पाते, वो भी इन तस्वीरों को काफी पंसद करते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Photo) की एक और मजेदार तस्वीर (Viral Photo) सामने आई है, जिसे देखकर हो सकता है एक पल के लिए आपका दिमाग भी चकरा जाए। क्योंकि, इस तस्वीर में एक नहीं बल्कि तीन-तीन अंतर ढूंढने हैं, जो आसान नहीं है। बड़ी बात ये है कि इस चैलेंज के लिए केवल 15 सेकंड का समय दिया गया है।
काफी अनोखा है चैलेंज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें - Optical Illusion: तस्वीर में सामने ही लिखा है अंग्रेजी शब्द HEN, ढूंढने में बड़े-बड़े धुरंधरों के उड़ गए तोते
ये तो हम सब जानते हैं ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें (Optical illusion Eye Test) कई तरह की होती हैं। कुछ में माइंड गेम होता है, तो कुछ में नजरों की परीक्षा ली जाती है। जबकि, कुछ तस्वीरों के जरिए पर्सनैलिटी को परखा जाता है। लिहाजा, ज्यादातर लोग ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर को घबरा जाते हैं और सही-सही जवाब नहीं दे पाते। इन दिनों जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें भी लोगों को काफी अनोखा चैलेंज दिया गया है। तस्वीर में दो क्यूट एनिमेटेड बच्चियां दिख रही हैं, दिखने में दोनों एकदम सामान हैं। पहली, दूसरी या कई बार देखने के बाद भी आपको दोनों में अंतर नजर नहीं आएगा। लेकिन, आपको बता दें कि दोनों में एक नहीं बल्कि तीन-तीन अंतर हैं, जिन्हें ढूंढने का अनोखा चैलेंज दिया गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस चैलेंज को पूरा करने के लिए केवल 15 सेकंड का समय दिया गया है।
अनोखा है चैलेंज
अगर आपको लगता है कि आपकी नजर बाज से भी तेज है और दिमाग शातिर है, तो इस तस्वीर में 15 सेकंड के अंदर तीनों अंतर ढूंढकर बताएं। अगर आप अंतर ढूंढ लेते हैं, तो मान जाएंगे कि आप दबंग टाइप के इंसान हैं।
मिल गया अंतर
मिल गया तीन अंतर
कितने लोगों को तीन-तीन अंतर मिल गया, वो कमेंट कर बताएं। जो लोग अब भी अंदर ढूंढने में लगे हैं उनकी मदद हम कर देते हैं। एक बार आप दूसरी तस्वीर पर गौर करके देखें आपको जवाब मिल जाएगा।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
