Optical Illusion: विद्वानों ने भी पीटा माथा, क्या आपने में है साहस, तो ढूंढकर दिखाइए इस तस्वीर में अंतर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 16, 2023, 11:57 AM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक नई तस्वीर सामने आई है, जो काफी खतरनाक बताई जा रही है। इस तस्वीर में अंतर ढूंढकर बताना है। कहा जा रहा है कि इस पजल को सॉल्व करने में अब तक कई विद्वान भी अपना माथा पीट चुके हैं। ऐसे में क्या आप मात्र 12 सेकंड में इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा पाएंगे?

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर आई सामने
  • वायरल हो रही तस्वीर में अंतर ढूंढने का चैलेंज
  • मात्र 12 सेकंड का मिला है समय

Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की हजारों तस्वीरें वायरल होती है। इन तस्वीरों में कभी अंतर ढूंढने तो कभी कोई चेहरा या शब्द ढूंढने का चैलेंज दिया जाता है। देखने में तो ये तस्वीरें काफी आम होती है लेकिन इसे सॉल्व करने वाले से पूछिए जनाब, उनकी हवा टाइट हो जाती है। ऐसी ही एक हवा टाइट करने वाली तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका भी सिर चकरा जाएगा। इसकी गुत्थी सुलझाने में अब तक कई धुरंधर हार मान चुके हैं। अब आपकी बारी..

कहा जा रहा है कि कई विद्वान जो ऑप्टिकल की तस्वीरों को झट से सॉल्व कर लेते हैं, वे भी घुटने टेक चुके हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि जो भी इसे सॉल्व कर सकेगा, उसे बहुत बड़ा साहसी और एक महान इंसान माना जाएगा। अब ये आपके हाथ में है कि आपको फिसड्डी साबित होना है या खुद को मुकद्दर का सिकंदर साबित करना है। बता दें, इस तस्वीर में दो हिस्से आपको दिखाई देंगे, जिनमें दोनों ओर एक ही जैसी तस्वीर दिखाई देगी। इन दोनों ओर के तस्वीरों में कुछ अंतर दिए गए हैं, जिन्हें ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 12 सेकंड का समय भी दिया गया है। तो क्या आप इतने कम समय में इस पजल को सॉल्व कर पाएंगे, लेकिन उससे पहले आप इस तस्वीर को एक बार ध्यान से देख लीजिए।

End of Feed