Optical illusion: 10 सेकंड का समय है आपके पास, 6 को ढूंढ लिया तो आपकी आंखों में है सुपर पावर

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 27, 2023, 04:36 PM IST

Optical illusion Photo: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों 9 की भीड़ में 6 ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए केवल 10 सेकंड का समय दिया गया है।

Optical illusion Eye Test: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की कई तरह की तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें कन्फ्यूज करने वाली होती हैं, तो कुछ दिमाग पर जोर देने वाली होती है। वहीं, कुछ तस्वीरों के जरिए पर्सनैलिटी का भी पता चलता है। यूजर्स ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Photo) की तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं और उन्हें सॉल्व करने की भी कोशिश करते हैं। हालांकि, कुछ तस्वीरें (Viral Photo) ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े दिग्गज घबरा जाते हैं। जबकि, कुछ लोग इतने तेज होते हैं, जो आसानी से गुत्थी को सुलझा देते हैं। इसी क्रम में एक और मजेदार तस्वीर सामने आई है, जिसमें लोगों को अनोखा चैलेंज दिया गया है।

optical illusion

इस तस्वीर में लोगों को ऐसा चैलेंज दिया गया है, जिसने अच्छे-अच्छों के छक्के छुड़ा दिए हैं। बड़े-बड़े दिग्गज तय समय में इस पजल को सॉल्व नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जिसने इस गुत्थी को 10 सेकंड के अंदर सुलझा दिया, उसकी आंखें में सुपर पावर है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस पजल में ऐसा क्या है भाई? दरअसस, इस तस्वीर में 9 की भीड़ लगी है, जिसमें एक 6 छिपा है। लोगों से उसी 6 को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। बड़े-बड़े दिग्गज 10 सेकंड में 6 को नहीं ढूंढ पा रहे हैं।

End of Feed