Optical Illusion: ढूंढ-ढूंढकर परेशान हो गया लड़का लेकिन नहीं मिला उसे अपना जूता, क्या आपको नजर आया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 09:58 AM IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक बच्चे का एक पैर का जूता खो गया है। लाख कोशिश के बाद भी वह जूता नहीं खोज पा रहा है और ढूंढ-ढूंढकर परेशान हो गया है। क्या आप इस बच्चे की मदद करना चाहेंंगे?

KEY HIGHLIGHTS
  • स्कूल जा रहे बच्चे का खो गया है जूता
  • क्या आप करेंगे ढूंढने में मदद
  • 10 सेकेंड में खोजना होगा जूता

Optical Illusion: इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इन तस्वीरों में कोई न कोई पहेली छिपी होती है। बाज सी तेज नजर रखने वाले लोग भी कई बार इन पहेलियों को हल करने में असफल होते हैं। इन दिनों एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक बच्चे का एक पैर का जूता खो गया है। वह लाख कोशिश कर रहा है और ढूंढ-ढूंढकर परेशान हो गया है, लेकिन उसका जूता उसे मिल नहीं पा रहा है। क्या आप इस बच्चे की मदद करना चाहेंंगे?

optical Illusion1

बच्चे का खो गया है जूता (तस्वीर साभार- सोशल मीडिया)

मात्र 10 सेकेंड में खोजें जूता

अगर आप बच्चे की मदद करना चाहते हैं तो आपको मात्र 10 सेकेंड के अंदर ही उसका जूता खोजकर निकालना पड़ेगा। बता दें कि जूता बच्चे की नजरों के सामने ही है और साफ-साफ दिखाई दे रहा है। इसके बाद भी बच्चा जूते को खोज नहीं पा रहा है। अब आप अपनी तेज नजरों से जल्द से जल्द जूता खोजकर उसे दे सकते हैं। जिसे पहनकर वह जल्दी से जल्दी स्कूल पहुंच सकता है। दरअसल, उसे स्कूल जाने में देरी हो रही है और वह इसी चक्कर में हड़बड़ाया हुआ है।

End of Feed