Optical Illusion : चलाइए नैनौं से बाण और तस्‍वीर से ढूंढ़ निकालिए गुमशुदा डॉगी, मिलेंगे सिर्फ 10 सेकंड

Optical Illusion and Puzzle Game : फोटो में आप देख सकते हैं कि एक बच्‍ची गुमशुदा डॉगी का पोस्‍टर लगा रही है। उसके पास में खड़ी दूसरी महिला गुब्‍बारे बेच रही है। सामने एक कपल बैठा है और उनके सामने बैठा एक बुजुर्ग पक्षियों को दाना डाल रहा है।

Optical Illusion and Puzzle Game : वैसे तो आपको रोजना ही ऑप्टिकल इल्‍यूजन की सैकड़ों तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर दिखती होंगी, लेकिन इस बार जो हमने आपको दी है उसमें एक ट्विस्‍ट है। अब तक फोटो में आपको कोई खास नंबर या फिर किसी जानवर की छवि को ढूंढ़कर निकालना होता था, लेकिन इस बार आपको थोड़ी मेहनत और करनी होगी। या फिर ये कहें कि, इस बार आपको अपने दिमाग पर थोड़ा और जोर देने की आवश्‍यकता है। दरअसल, वायरल फोटो में बहुत कुछ ऐसा है, जो आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। कदम-कदम पर आपको कन्फ्यूज करने वाली चीजों का सामना करना पड़ेगा।

फोटो में क्‍या है

दी गई फोटो में आप देख सकते हैं कि एक बच्‍ची गुमशुदा डॉगी का पोस्‍टर लगा रही है। उसके पास में खड़ी दूसरी महिला गुब्‍बारे बेच रही है। सामने एक कपल बैठा है और उनके सामने बैठा एक बुजुर्ग पक्षियों को दाना डाल रहा है। आस-पास मौजद पेड़ पौधों में आपको हरियाली देखने को मिलेगी तो वहीं, पेड़ के ऊपर आपको एक बिल्‍ली बैठी हुई दिख रही है। इन सब चीजों के अलावा आपको पानी में बत्‍तख और झाडि़यों के बीच गिलहरी भी दिखाई दे रही होगी।

End of Feed