Dulha Viral Video: बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि दहेज लेना बुरा है। दहेज को एक सामाजिक बुराई भी माना जाता है। यहां तक कि सरकारों द्वारा दहेज के खिलाफ बड़े-बड़े कार्यक्रम चलाए जाते हैं। बॉलीवुड से लेकर रीजनल सिनेमा में दर्जनों फिल्में दहेज के खिलाफ बनती हैं। इसके बाद भी ज्यादातर पिताओं को अपनी बेटियों की शादी में दहेज देना पड़ता है। कई पिता तो अपनी बेटी की शादी में खुशी में दहेज देते हैं, वहीं कई बार तो दूल्हे के दबाव के चलते दहेज देना पड़ता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंंगे।
दूल्हे को मिला ढेर सारा दहेज (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे
वीडियो में आपको जो दिखाई देगा, वैसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हे को शादी में इतना दहेज मिला है, जितना शायद ही आप कल्पना कर पाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा शादी के मंडप में बैठा हुआ है। दूल्हा नोटों की माला पहने नजर आ रहा है। वहीं उसके आस-पास दहेज का पूरा भंडार नजर आ रहा है। दूल्हे को दहेज में कार तो मिला ही। इसके साथ ही घर-गृहस्थी का हर सामान मिला है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हे को दहेज में ढेर सारा बर्तन मिला है। इसके अलाव सोफा, एसी, फ्रीज, कूलर, पंखा, गाड़ी हर कुछ मिला हुआ है। यहां तक कि कई-कई सामान उसे दो-दो तीन-तीन मिला हुआ है। इसके अलावा दूल्हे को ढेर सारा गहना भी मिला हुआ है। इस दूल्हे के दहेज का सामान देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो पा रहा है। वीडियो को graduatememeswala नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग दूल्हे की जमकर फजीहत कर रहे हैं।
