सिलेंडर में लगे आग की लपटों से गर्मी ले रहा था शख्स, यूजर्स बोले - ई बिहार हो भैया, यहां कुछ भी हो सकेला

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक चचा सिलेंडर से आग तापते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनका ये वीडियो देख यूजर्स का कहना है कि चचा का उठना-बैठना यमराज के साथ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिलेंडर से आग ताप रहे थे चचा
  • स्वैग देख सबका दिमाग हिला
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Old Man Warming From Cylinder: दुनिया भर में आपको काफी लोग ऐसे मिल जाएंगे, जिनका स्वैग देख दिमाग चकरा जाता है। आज हम आपके लिए एक ऐसे ही शख्स का वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपके दिमाग के परखच्चे उड़ जाएंगे। वीडियो में दिखने वाला शख्स एक बूढ़ा आदमी है, जो अजीबोगरीब कांड करता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा शख्स घरेलू सिलेंडर से आग ताप रहा है। सिलेंडर से आग तापते हुए उसका यह वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है और जमकर वायरल भी हो रहा है। लोगों का कहना है कि लगता है शख्स का उठना-बैठना यमराज के साथ है। इसीलिए उसे आगे आने वाले खतरे से कोई लेना देना नहीं। हालांकि, ऐसा करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए ऐसे स्टंट आप बिल्कुल न करें।

End of Feed