भीख मांगने के लिए भी टेक्नोलॉजी...फकीर बाबा का स्वैग देखकर दंग रह गए लोग,देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग बुजुर्ग का 'देशी जुगाड़' तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी ट्राइसाइकिल पर बैठे-बैठे ही दुकानों से पैसे या मदद मांगने के लिए बाबा ने मछली पकड़ने वाली छड़ी के आगे एक टोकरी बांध रखी है। वह दुकान के बाहर से ही लंबी छड़ी दुकान की ओर बढ़ा देते हैं और दुकानदार उसमें पैसे या सामान डाल देता है।

Viral Video: भारत में प्रतिभा और 'देशी जुगाड़' (Jugaad Video) की कोई कमी नहीं है। जब बात समस्याओं का आसान समाधान निकालने की आती है, तो लोग ऐसा दिमाग लगाते हैं कि बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी सोच में पड़ जाएं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दिव्यांग बुजुर्ग यानी फकीर बाबा का अनोखा इनोवेशन देखकर हर कोई दंग रह गया है। जिस तरह फकीर बाबा ट्राइसाइकिल पर बैठे-बैठे भीख मांग रहे थे, उसने हर किसी को चौंका दिया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स जमकर इस पर चटकारे ले रहे हैं।

End of Feed