VIDEO: 80 की उम्र में ऐसा स्टंट? ताऊजी ने गर्दन के पीछे फंसा लिए दोनों पैर, करतब देख लोगों को नहीं हो रहा था यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर 80 साल के एक बुजुर्ग का अद्भुत योगासन करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ताऊ अपनी उम्र को धत्ता बताते हुए सिर जमीन से लगाकर ऐसे कठिन और लचीले योगासन करते दिख रहे हैं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग है।

Viral Video: कहते हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या होती है, और इस बात को सच साबित कर दिखाया है 80 साल के एक बुजुर्ग ने। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर इंटरनेट पर लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए हैं। क्योंकि, चाचा ने इस उम्र में ऐसा स्टंट (Stunt Video) दिखाया, जिसे देखकर हो सकता है आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाए। सफेद कुर्ते-पायजामे, सिर पर और आंखों पर चश्मा लगाए इस ताऊ ने ऐसा योगासन प्रस्तुत किया कि वहां मौजूद भीड़ झूम उठी।

End of Feed