Aunty Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ न कुछ नया और अनोखा देखने को मिल जाता है। आज भी हम आपके लिए एक ऐसा ही अनोखा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में आपको एक आंटी दिख जाएंगी, जिनका डांस काफी फेमस हो रहा है। आलम ये है कि इनके डांस को देख लोग इनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आंटी का धमाकेदार डांस वीडियो वायरल (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको हरे रंग की साड़ी पहनी हुई एक आंटी नजर आएंगी, जो भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं। 'नदिया के पीछे जैसे नैया डोले' गाने पर आंटी का ये डांस इतना खतरनाक है जिसके आगे नई-नवेली लड़कियां भी फेल हो जाएं। उनकी फुर्ती और चुश्ती देख हर कोई दंग है। लोगों का कहना है कि इनका बेहतरीन डांस कोई कोरियाग्राफर ही कर सकता है।
आंटी का धमाकेदार डांस वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आंटी जी ने आग लगा दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इतना खतरनाक डांस तो लड़कियां भी न कर पाए। बता दें, इस वीडियो को 'sangeeta_mishra05' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
