Viral Video: भूकंप के सामने ढाल बनकर खड़ी हो गईं नर्स, अपनी जान की परवाह किए बिना नवजात बच्चों की बचाई जिंदगी

Viral Video: असम में भूकंप के दौरान नर्सों ने जिस तरह नवजात बच्चों की रक्षा की उसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • असम में भूकंप से हिली धरती
  • नर्सों ने अनोखे अंदाज में की नवजात बच्चों की रक्षा
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: बीते रविवार को पूर्वोत्तर भारत में जोरादर भूकंप (Earthquake Video) से धरती हिल गई। असम और पश्चिम बंगाल के क्षेत्र में 5.8 तीव्रता के भूकंप आने से लोग दहशत में आ गए। एक तरफ जहां लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकले और इधर-उधर भागने लगे। वहीं, दूसरी तरफ असम के नागांव जिले के एक हॉस्पिटल में नर्सों ने बहादुरी दिखाते हुए नवजात बच्चों की जान बचाई। जिसका वीडियो (Today Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस नजारे को देखने के बाद लोग नर्सों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

earthquake in assam

भूकंप के दौरान नर्सों ने इस तरह की नवजात बच्चों की रक्षा (तस्वीर साभार- PTI)

End of Feed