महा आलसी लोगों के लिए मार्केट में आई मटर छीलने वाली मशीन, यूजर्स बोले- कहां जाएंगे इतना टाइम बचाकर

Viral Video:वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्लास्टिक की छोटी सी मशीन में मटर डालकर लीवर को घुमाने से मटर पीछे की तरफ जाता है और दवाब से मटर के दाने बाहर आ जाते हैं। इन्हें इकट्ठा करने के लिए मशीन में एक डब्बा भी लगा हुआ है।

Viral Video: सर्दियों के मौसम में लोग मटर की तरह-तरह की रेसिपी बनाकर खाते हैं। ज्यादातर लोगों को मटर की रेसिपी खाना पसंद होता है। कई लोगों को मटर की सब्जी अच्छी लगती है तो कुछ लोगों को इसे पीसकर बनाया गया निमोना खूब भाता है। हालांकि, घर की महिलाएं कई बार मटर छीलने में अकुचाती हैं। इसी क्रम में मार्केट में अब मटर छीलने वाली मशीन आ गई है। जिन लोगों के लिए मटर छीलना थकाने वाला काम होता है, उनके लिए यह मशीन किसी वरदान की तरह है।

Matar Machine

मार्केट में आई मटर छीलने की मशीन (इंस्टाग्राम)

मटर छीलने वाली मशीन वायरल

सोशल मीडिया पर इस मशीन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इंटरनेट की जनता भी इस मशीन से काफी इम्प्रेस हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्लास्टिक की छोटी सी मशीन में मटर डालकर लीवर को घुमाने से मटर पीछे की तरफ जाता है और दवाब से मटर के दाने बाहर आ जाते हैं। इन्हें इकट्ठा करने के लिए मशीन में एक डब्बा भी लगा हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स काफी इंप्रेस हो गए हैं। देखें वीडियो-

End of Feed