मौत बनकर आई फ्लैश फ्लड! तिनके की तरह बहने लगा बाइकर, नई-नवेली दुल्हन के 'दुपट्टे' ने बचा ली जिंदगी, देखें VIDEO

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तेज बारिश के बाद सड़क पर आए भयंकर फ्लैश फ्लड के तेज बहाव में एक बाइक सवार संतुलन खोकर बहने लगा। रास्ते से गुजर रही एक गाड़ी में सवार परिवार और नई-नवेली शादीशुदा महिला ने अपनी सूझबूझ से दुपट्टे को रस्सी की तरह इस्तेमाल कर बाइकर की तरफ फेंका और परिवार के सदस्यों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया।

Viral Video: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मानसून आफत बनकर बरस रहा है। चंबा जिले में बाढ़ ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि चलते-फिरते रास्ते मिनटों में उफनती नदियों में तब्दील हो गए। इसी खौफनाक मंजर के बीच भटियात क्षेत्र के ककीरा-कमलाडी मार्ग पर एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे देखकर हर किसी की सांसें थम गईं। यहां पानी के तेज बहाव में एक बाइक सवार फंस गया और तेज धार उसे बहा ले जाने पर आमादा थी। लेकिन, समय रहते एक दुल्हन के दुपट्टे ने उसकी जान बचा ली। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

End of Feed