अचानक धड़ाम से नीचे गिरी पूरी चट्टान, पेड़ और मकान सब बह गए, नेपाल का Video हुआ वायरल

नेपाल के मनांग जिले के चामे से चट्टान ढहने का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। कुछ ही सेकंड में बड़ी चट्टान के साथ पेड़ और मकान भी नीचे गिरते नजर आए।

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ी सी चट्टान कुछ ही सेकंड में अचानक ढह जाती है और उसके साथ-साथ चट्टान पर मौजूद पेड़ और एक मकान भी नीचे पानी में बहने लगते हैं। यह पूरी घटना इतनी तेजी से होती है कि वीडियो देखने वाले लोग भी कुछ पल के लिए हैरान रह जाते हैं।

nepal manang chame rock collapse viral video

नेपाल के चेमा में पहाड़ी से एक चट्टान टूटकर नीचे गिर गया। (X/@zingabad)

नेपाल में कुछ ही सेकंड में ढह गई पूरी चट्टान

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो (Video) नेपाल के मनांग जिले के चामे इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में पहाड़ी क्षेत्र का एक हिस्सा नजर आ रहा है। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल दिखता है, लेकिन अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा खिसकने लगता है। इसके बाद देखते ही देखते पूरी चट्टान नीचे की तरफ गिरने लगती है। चट्टान के ऊपर पेड़ और कुछ घर भी नजर आ रहे हैं। जैसे ही जमीन का हिस्सा टूटकर नीचे जाता है, वैसे ही पेड़ भी नीचे गिर जाते हैं। वीडियो में एक मकान का हिस्सा भी चट्टान के साथ नीचे जाता हुआ दिखाई देता है। कुछ ही सेकंड में जिस जगह पर ठोस जमीन नजर आ रही थी, वहां अब त्रासदी दिखाई दे रही थी।

End of Feed