Murga Dance Video: लड़के ने किया हाहाकारी मुर्गा डांस, स्टेप देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 3, 2023, 10:55 AM IST

Murga Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर मुर्गा डांस का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप जमकर ठहाके भी लगाएंगे और बार-बार इस वीडियो को देखेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के का धांसू मुर्गा डांस
  • स्टेप देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Murga Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ डांस के वीडियो (Dance Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में मुर्गा डांस का एक और धांसू वीडियो (Murga Dance Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। आलम ये है कि डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Murga Dance Video

डांस से लड़के ने उड़ाया गर्दा, (Photo Credit- Instagram)

कई लोगों में डांस को लेकर काफी क्रेज होता है। उन्हें जहां मौका मिलता है धमाल मचाने लगते हैं। कुछ लोग तो काफी अनोखे अंदाज में डांस करते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। इस वायरल वीडियो में भी एक लड़का डांस से ऐसा धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। वीडियो (Funny Video) देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी पार्टी का नजारा है और डीजे फ्लोर पर कुछ लड़के जमकर ठुमके लगा रहे हैं। इसी बीच एक लड़का मुर्गा डांस करते हुए डीजे फ्लोर पर पहुंचता है और ऐसा हाहाकारी डांस करता है, जिसे सब देखते रह जाते हैं। आलम ये है कि लोग बार-बार इस मजेदार डांस वीडियो को देख रहे हैं और चटकारे ले रहे हैं।

End of Feed