अजब MP में गजब शादी! अस्पताल में स्ट्रेचर पर लेटी दुल्हन से रचाया ब्याह, VIDEO देख लोग लगे पूछने- इतनी भी क्या जल्दी थी?

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 19, 2023, 05:10 PM IST

टि्वटर पर @ARUNPRA81517987 ने कमेंट किया, "कुछ दिन रुक जाता...तबीयत ठीक होने के बाद शादी कर सकता था, पर इतना भी क्या जल्दी है भाई को?"

"MP अजब है...", मध्य प्रदेश में यह पंच लाइन वाला टूरिज्म से जुड़ा विज्ञापन आया था, पर हाल ही में शादी का एक गजब मामला देखने को मिला है, जिससे सूबे पर यह लाइन बिल्कुल सटीक बैठती है। दरअसल, यह शादी अस्पताल के वॉर्ड में हुई, जहां दुल्हन स्ट्रेचर पर लेटी रही और पंडित जी नीचे बैठकर मंत्रोच्चारण करते रहे। घटना से जुड़ा वीडियो जब सामने आया तो लोग इस अनूठी शादी से जुड़ी क्लिप को तेजी से शेयर करने लगे और इसी बीच कुछ लोग सवाल उठाने लगे कि आखिरकार ब्याह की इतनी भी क्या जल्दी थी। लड़की को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाने देते, उसके बाद शादी कर लेते।

aspatal me shadi ka video

यह शादी अस्पताल के वॉर्ड में हुई, जहां दुल्हन स्ट्रेचर पर लेटी रही और पंडित जी नीचे बैठे रहे। (वीडियो स्क्रीनग्रैब)

यह खंडवा जिला का मामला है। दरअसल, राजेंद्र चौधरी की शादी शिवानी के साथ 16 फरवरी को होनी थी, पर 13 तारीख को हादसे में युवती के हाथ और पैर में चोट आ गई थी। बताया गया कि उसके ये दोनों हिस्से टूट गए। ऐसे में हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद भी परिजन के फैसले के बाद दूल्हा पक्ष ने शादी को संपन्न कराया। वैसे, इस तरह का सीन बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और अमृता राठौर स्टारर फिल्म विवाह में देखने को मिला था।

End of Feed