Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। इसमें से कुछ वीडियो लोगों के आंसू निकाल देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो एक मां से जुड़ा है, जो अपने बच्चे को पालने के लिए कुछ ऐसा काम करती दिख रही है। जिसे देखने के बाद यूजर्स का दिल दुखी हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे इंटरनेट का सबसे दुखद वीडियो करार दिया है।
मां का वीडियो (इंस्टाग्राम)
दिल छूने वाला वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में आप एक महिला को किसी स्टेज पर डांस करते देख सकते हैं। आपको पहले तो वीडियो में कुछ समझ नहीं आएगा और लगेगा कि सबकुछ नॉर्मल है। हालांकि, तभी स्टेज के नेपथ्य में आप महिला के पति और उसके बच्चे को देखेंगे। इसके बाद आपको वीडियो की असलियत पता चलेगी। आप देख पाएंगे कि महिला का पति अपने छोटे से बच्चे के साथ बैठा है और महिला का डांस खत्म करने का इंतजार कर रहा है। देखें वीडियो-
यही वीडियो का सबसे दुखद पार्ट है। वीडियो देखकर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। लोगों ने कहा कि ऐसा सिर्फ एक मां ही कर सकती है। अपने बच्चे को पालने के लिए वह कुछ भी कर सकती है। वायरल हो रहे इस वीडियो को idioticfeeds नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
