16 दिन बाद कोमा से बाहर आया बेटा, एक-दूसरे से लिपटकर खूब रोए मां-बेटे, इमोशनल कर देगा VIDEO

Mother Son Emotional Video : ये कहानी गुइ नामक उस बच्‍चे की है जो जन्‍म लेने के बाद से डायस्ट्रोफिक एपिडर्मोलिसिस बुलोसा नामक एक दुर्लभ स्किन डिजीज से ग्रसित है। ये बीमारी इस बच्‍चे के लिए इतनी घातक होगी ये किसी ने सोचा ही नहीं था।

Mother Son Emotional Video : मां-बेटे का प्‍यार बेहद अनमोल होता है। इसे साबित करने के लिए किसी भी उदाहरण की जरूरत नहीं होती, लेकिन मां-बेटे के प्रेम का एक ऐसा वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। इसे वीडियो इतना इमोशन कर देने वाला है कि शायद ही कोई हो जिसकी आंखें नम न हों। दरअसल ये वीडियो उस मां का है जो अपने बेटे के कोमा से बाहर आने का इंतजार कर रही है और जब उसकी इच्‍छा पूरी होती है तो अपने आप को रोक नहीं पाती है। इसी के बाद वो महिला अपने बेटे से लिपटकर रोने लगती है।

16 दिन से कोमा मे था बेटा

ये कहानी गुइ नामक उस बच्‍चे की है जो जन्‍म लेने के बाद से डायस्ट्रोफिक एपिडर्मोलिसिस बुलोसा नामक एक दुर्लभ स्किन डिजीज से ग्रसित है। ये बीमारी इस बच्‍चे के लिए इतनी घातक होगी ये किसी ने सोचा ही नहीं था। दरअसल, बीमारी के चलते बच्‍चा 16 दिन से कोमा में था। आपको बता दें कि, डायस्ट्रोफिक एपिडर्मोलिसिस बुलोसा एक त्‍वचा रोग है जो कि शरीर में टाइप VII कोलेजन प्रोटीन की कमी होने से हो जाती है। इस प्रोटीन को बाइंडिंग प्रोटीन के तौर पर भी जाना जाता है। इस बीमारी में गुइ के पैरेंट्स ने उसका बेहिसाब ख्‍याल रखा। गौरतलब है कि, 16 दिन तक कोमा में रहने के बीच 14 दिन तक उसे इंट्यूबेशन में रखा गया था।

End of Feed