सीखने की कोई उम्र नहीं! बेटी ने मां को कॉलेज पहुंचाया, पहले दिन का VIDEO किया शेयर

बेटी अपनी मां को कॉलेज के पहले दिन लेकर पहुंची तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मुंबई में महिला ने तीन महीने का पैकेजिंग कोर्स शुरू किया, लोगों ने जज्बे की जमकर तारीफ की।

आमतौर पर कॉलेज का पहला दिन युवाओं के लिए खास होता है। नए दोस्त, नया कैंपस और नई शुरुआत की खुशी उनके चेहरे पर दिखाई देती है लेकिन मुंबई की एक महिला का कॉलेज का पहला दिन कुछ अलग रहा। इस बार कॉलेज जाने वाली बेटी नहीं, बल्कि उसकी मां थीं। बेटी ने अपनी मां के इस खास दिन को कैमरे में रिकॉर्ड किया और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

mother joins college for packaging course viral video

बेटी अपनी मां को कॉलेज के पहले दिन लेकर पहुंची (Instagram/@tanvi_malhara)

बेटी ने कहा- कॉलेज का पहला दिन मेरा नहीं, मां का

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @tanvi_malhara नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में बेटी कहती है, “कॉलेज का पहला दिन… मेरे लिए नहीं, उनके लिए!” इसके बाद वह अपनी मां से पूछती है कि वह कौन सा कोर्स करने जा रही हैं। मां बताती हैं कि उन्होंने पैकेजिंग का कोर्स जॉइन किया है। वह मुंबई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग (IIP) में तीन महीने का कोर्स करेंगी। इसके बाद बेटी अपनी मां के साथ हॉस्टल देखने भी जाती है।

End of Feed