भीषण गर्मी के बीच बंदरों की पूल पार्टी, नजारे ने सोशल मीडिया पर जीता लोगों का दिल, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदरों का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गर्मी से बचने के लिए बंदरों का झुंड पूल पार्टी करते हुए नजर आ रहा है।

Viral Video: देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम ये है कि तेज धूम के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इंसान हो या फिर जानवर सब पर गर्मी का असर दिख रहा है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। कई लोग तो एक से एक अनोखा जुगाड़ भी भिड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी गर्मी से बचने के लिए एक से एक मजेदार वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं और आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है। इसी कड़ी में बंदरों का एक ऐसा वीडियो (Monkey Video) सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में बंदरों का झुंड पूल पार्टी करते हुए नजर आ रहा है।

End of Feed