सोशल मीडिया पर आए दिन कई मजेदार वीडियो (Video) वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है। इस वीडियो में एक बंदर और इंसानों के बीच हुई डील ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर किसी शख्स का मोबाइल फोन छीनकर छत पर जा बैठता है। नीचे खड़े लोग उससे फोन वापस लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन बंदर आसानी से फोन लौटाने के मूड में बिल्कुल नहीं दिखता। वह आराम से बैठा रहता है और लोगों को परेशान करता रहता है।
बंदर और इसान के बीच हुई डील (X/@Dr_sandeep01)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बंदर से फोन लेने की जुगत में जुटे लोग
बंदर से फोन लेने के लिए लोग काफी देर तक अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कोई आवाज लगाता है, तो कोई हाथ दिखाकर उसे नीचे आने के लिए कहता है लेकिन बंदर अपनी जगह से टस से मस नहीं होता। ऐसा लग रहा था जैसे उसने अपना मन बना लिया हो कि बिना कुछ लिए वह फोन तो वापस नहीं करेगा। फिर लोगों को एक अनोखा आइडिया सूझा। उन्होंने बंदर को फ्रूटी का जूस दिखाया। जैसे ही बंदर की नजर जूस के पैकेट पर पड़ी, उसके मन में लड्डू फूटने लगे। लोगों ने जैसे ही उसे फ्रूटी दी, बंदर ने भी बिना देरी किए मोबाइल फोन नीचे फेंक दिया।
वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग
बस फिर क्या था 10 रुपये की फ्रूटी में आईफोन की डील पूरी हो गई। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Dr_sandeep01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। जहां किसी ने लिखा, “No Cash, Only Juice,” तो किसी ने मजाक में कहा कि “इतनी सस्ती डील तो कहीं नहीं मिलेगी।” कुछ लोगों ने यह भी कहा कि बंदर बहुत स्मार्ट है और उसे पता है कि कैसे सौदा करना है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
