Viral Video: कुछ इलाकों में बंदरों का बहुत तांडव देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर भी बंदरों के आतंक का कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। इसी क्रम में एक वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। इस वीडियो में कुछ बंदर एक बुजुर्ग महिला पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं तीन बंदर एक बुजुर्ग महिला पर अचानक हमला कर देते हैं। सबसे पहले वह महिला का साड़ी पकड़कर खींचते हैं।
बंदर का हमला (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- लंगूर को देखकर बिलखता रहा मासूम, मगर पिता मजे से शूट करता रहा वीडियो, हैरान करेगा नजारा
वायरल हो रहा हैरान करने वाला वीडियो
आप देख सकते है कि एक बंदर महिला का साड़ी पकड़कर खींच देता है। इससे महिला का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह मुंह के बल जमीन पर गिर जाती है। देखा जा सकता है कि एक दूसरा बंदर इसके बाद उसे परेशान करने लगता है। इस वीडियो ने लोगों में चिंता में डाल दिया है। आप देख सकते हैं कि जहां एक बंदर महिला का साड़ी खींचता है, तो दूसरा उसे जमीन पर गिरा देता है। वहीं तीसरा बंदर उसकी चप्पल खींचने लगता है। वीडियो देखकर प्रतीत हो रहा है कि महिला को इससे चोट भी आई होगी। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि एक शख्स उन बंदरों को भगाने की कोशिश भी करता है। हालांकि, वह भागते नहीं है। इसी बीच एक और महिला हाथ में डंडा लेकर आती है, जिससे वह डरकर भाग जाते हैं। आप देख सकते हैं कि दोनों लोग मिलकर बुजुर्ग महिला को जमीन से उठाते हैं।
