Video: महिला ने आइसबर्ग से लगाई ऐसी छलांग कि दुनिया रह गई हैरान, बना डाला सबसे ऊंची बैकवर्ड डाइव का रिकॉर्ड

एक महिला ने तैरते हुए विशाल बर्फीली चट्टान से पीछे की ओर छलांग लगाकर सबको हैरान कर दिया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ लोग अपने अनोखे कारनामों से दुनिया का ध्यान खींच लेते हैं। कनाडा की मौली कार्लसन ने भी कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने एक विशाल आइसबर्ग यानी बर्फ के पहाड़ से बर्फीले पानी में छलांग लगाई। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोगों को हैरान कर रहा है। हमने यह वीडियो इंस्टाग्राम से @redbullcliffdiving नाम के अकाउंट से लिया है। जिसके कैप्शन में बताया गया है कि बताया जा रहा है कि मौली ने न्यूफाउंडलैंड के पास अटलांटिक महासागर में एक तैरते हुए बर्फीली चट्टान से करीब 15 मीटर ऊंची बैकवर्ड डाइव लगाई। इसी के साथ ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला बन गईं।

molly carlson highest iceberg backward dive viral video

बर्फीली चट्टान से पीछे की ओर छलांग लगाते हुए महिला (Instagram/@redbullcliffdiving)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बर्फ के पहाड़ से लगाई खतरनाक छलांग

मौली कार्लसन पानी में ऊंचाई से छलांग लगाने के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने ऐसा कारनामा किया, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट सकते हैं। वीडियो (Video) में वह बर्फ के विशाल चट्टान से पानी में छलांग लगाती दिखाई दे रही हैं। मौली को आप बर्फीली चट्टान से पीछे की ओर छलांग लगाते हुए देख सकते हैं। इस कारनामे की खास बात सिर्फ इतनी नहीं है कि मौली ने ऊंचाई से छलांग लगाई। उन्होंने पीछे की ओर पलटी मारते हुए पानी में छलांग लगाई। इसे बैकवर्ड डाइव कहा जाता है। इस तरह की डाइव में शरीर का बैलेंस बनाए रखना और सही तरीके से पानी में डाइव करना होता है। मौली की इस छलांग को उनकी अब तक की सबसे ऊंची बैकवर्ड डाइव भी बताया जा रहा है। यही वजह है कि उनका यह कारनामा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

End of Feed