कई बार खराब किस्मत की वजह से लोगों के बने-बनाए काम भी बिगड़ जाते हैं, फिर ऐसे में हमें थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कभी-कभी तो फजीहत भी होना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ फैशन इंडस्ट्री में, जहां रैंप वॉक कर रही एक मॉडल के नकली दांत शो के दौरान ही स्टेज पर निकल गए। जिसके बाद वह मॉडल घबराई नहीं और मामले को अच्छी तरह संभालते हुए अपना रैंप वॉक पूरा किया।
स्टेज पर ही निकल गए मॉडल के डेंटल वेनियर्स (X/@PeriodismoP_Ec)
रैंप वॉक के दौरान हो गई यह छोटी सी समस्या
मॉडल के इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @PeriodismoP_Ec नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में इस घटना से जुड़ी कुछ जानकारी भी दी गई है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह घटना थाईलैंड में आयोजित मिस ग्रैंड थाईलैंड ब्यूटी पेजेंट के दौरान घटी। यहां एक मॉडल कामोलवान चनागो जब स्टेज पर अपना इंट्रोडक्शन दे रही थीं, तभी उसी दौरान अचानक उनके डेंटल वेनियर्स (नकली दांत) फिसलकर ढीले हो गए और वे बाहर निकल गए।
ये भी पढ़ें: नन्ही सी जान ने दी बड़ी सलाह, बाइकर को हेलमेट पहनने की दिलाई याद, Viral Video ने जीता सबका दिल
मॉडल ने मामले को ऐसे संभाला
यह पूरी घटना जजों और वहां मौजूद दर्शकों के सामने हुई, जिससे कुछ पल के लिए माहौल थोड़ा बदल गया। ऐसी स्थिति में भी कामोलवान घबराईं नहीं। उन्होंने कुछ सेकंड के लिए मुड़कर अपने वेनियर्स को जल्दी से ठीक किया और फिर दोबारा फुल कॉन्फिडेंस के साथ रैंप वॉक करती नजर आईं। उनका यह शांत और कॉन्फिडेंस से भरा रवैया देखकर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने स्टेज पर आगे बढ़कर कई बेहतरीन पोज दिए और कैमरों के आगे अपनी प्यारी सी स्माइल भी दी। इस दौरान उनका यह कॉन्फिडेंस देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कुछ हुआ ही ना हो।
लोगों ने की मॉडल की तारीफ
बता दें कि यह घटना प्रतियोगिता के शुरुआती दौर के दौरान हुई थी। इस प्रतियोगिता की विजेता को शनिवार को (आज) ताज पहनाया जाएगा, जो आगे चलकर मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2026 में थाईलैंड का प्रतिनिधित्व करेगी। फिलहाल, सोशल मीडिया पर इस पूरे पल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जहां लोगों ने मॉडल के कॉन्फिडेंस और उसके प्रोफेशनल अंदाज की खूब तारीफ करते हुए दिखे।डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
