अब मार्केट में ये क्या नया बवाल आ गया! मेले के इस झूले का video देख लोग बोले- यहां होगा आत्मा का परमात्मा से डायरेक्ट मिलन

मेले में एक झूले का मजा लेते लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है। मेले में आए इस नए झूले को क्या कहते हैं और यह कैसे काम करता है, इस बारे में यहां जान लें।

मेले में आपने कई तरह के झूले देखे होंगे लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसे झूले का वीडियो वायरल हो रहा है। जो वॉशिंग मशीन की तरह गोल-गोल घूमता नजर आ रहा है। इसमें झूलने वाले लोग ठीक वॉशिंग मशीन में डले कपड़े की तरह उसके दीवार से चिपके नजर आ रहे हैं। इस झूले का मजा हर कोई ले रहा है। इसमें बैठने वाले लोगों के चेहरे के एक्सप्रेशन अपने आप ही खिल उठते हैं। कोई झूले पर बैठकर जोर-जोर से हंसता है, तो कोई डर के मारे आंखें बंद कर लेता है।

police officers gravitron ride viral video

मेले में आए इस झूले का वीडियो हुआ वायरल (X/@GabbbarSingh)

क्या है यह झूला, जो लोगों को दीवार से चिपका देता है?

वीडियो (Video) में दिखाई दे रहे झूले को ग्रैविट्रॉन (Gravitron) कहा जाता है। इसे कई जगहों पर स्टिकी वॉल राइड भी कहते हैं। यह गोल कमरे जैसा होता है, जिसकी अंदरूनी दीवार के सहारे लोग खड़े रहते हैं। झूला शुरू होने के बाद तेजी से घूमता है। रफ्तार बढ़ने पर लोगों को दीवार की तरफ दबाव महसूस होता है। कुछ झूलों में इसके बाद फर्श नीचे कर दिया जाता है। ऐसे में लोगों को लगता है कि वे बिना किसी सहारे के दीवार से चिपके हुए हैं।

End of Feed