Meerut Murder Case: भोजपुरी गाने 'ड्रम में राजा' का वीडियो देख भड़के नेटिज़न्स, सोशल मीडिया पर लगा दी क्‍लास

Meerut Murder Case: भोजपुरी में बने इस गाने में बैकग्राउंड डांसर्स को पूरे प्रदर्शन में नीले ड्रम का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। एक जगह तो डांसर्स ड्रम के अंदर खड़े होकर अपने हाथ और मुंह बांध लेते हैं।

Meerut Murder Case: मेरठ के सौरभ राजपूत निर्मम हत्‍या की घटना ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने सौरभ को मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद से ही एक भोजपुरी गाना "ड्रम में राजा" काफी सुर्खियों में है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। जघन्‍य हत्‍याकांड से जोड़कर देखे जा रहे इस गाने के वीडियो को जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने देखा तो वे दंग रह गए। गाने के बोल में महिला को नापसंद करने पर एक आदमी को ड्रम में ठूंस दिया जाता है। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने गाने के निर्माताओं की क्‍लास लगा दी है।

भोजपुरी गाना 'ड्रम में राजा।'

गौरतलब है कि, वायरल हो रहे इस गाने के दृश्य वाकई दर्शकों को चौंकाने वाले हैं। बैकग्राउंड डांसर्स को पूरे प्रदर्शन में नीले ड्रम का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है। एक जगह तो डांसर्स ड्रम के अंदर खड़े होकर अपने हाथ और मुंह बांध लेते हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'भोजपुरी गायक हत्या के मामलों को भी नहीं छोड़ते!' वहीं, कई लोगों ने कमेंट सेक्‍शन में जाकर गाने के बारे में अपने विचार साझा किए। एक यूजर ने लिखा, 'यह सोचना अजीब है कि एक समय बिहार एक ऐसी जगह थी जहां दुनिया भर से लोग सभ्यता के बारे में जानने आते थे। ऐसा लगता है कि वहां के कई लोगों में सभ्यता की भावना बहुत पहले ही खत्म हो चुकी है।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'आप आकर्षक बीट्स और कामुक स्टेप्स के साथ किसी भी ट्रेंडिंग टॉपिक पर गीत बना सकते हैं। लेकिन यह ऑफ-लिमिट है।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'इस तरह से वे इन वीभत्स चीजों को सामान्य बना देते हैं।' हालांकि, एक ने तो गीतकारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और लिखा, "कृपया कार्रवाई करें। ये लोग एक भयानक अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं जो समाज में शांति को बाधित कर सकता है।"

End of Feed