Maut Ka Kuan Video: 'मौत का कुआं' में जिस तरह का खेल दिखाया जाता है, उससे हम सब वाकिफ हैं। इसमें जिस तरह का खतरनाक स्ंटट (Stunt Video) दिखाया जाता है, उसे देखकर तो कई बार लोग दंग रह जाते हैं। कई बार ऐसी घटनाएं भी घटी हैं, जिसमें लोगों की जान तक चली जाती है। कई बार सोशल मीडिया पर भी चौंकाने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इसी कड़ी में मौत के कुएं का एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी दहल जाएंगे।
दिल दहलाने वाला नजारा, (Photo Credit- Instagram)
जब नाम ही है 'मौत का कुआं' तो स्वभाविक है उसका खेल भी जानलेवा होगा। इसके बावजूद लोग इस खेल को करना और देखना पसंद करते हैं। लेकिन, कई बार स्ंटट के चक्कर में ऐसी घटना घट जाती है, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं काफी संख्या में लोग खेल देखने के लिए खड़े हैं। तभी एक बाइक सवार खेल दिखाने के लिए पहुंच जाता है। लेकिन, वो खेल अंदर नहीं दिखाता है। बल्कि, बाइक चलाते हुए बाहर से अंदर जाने की कोशिश करता है। लेकिन, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और फिर उसके साथ ऐसी घटना घट जाती है, जिसे देखकर आपको जोरदार झटका लगेगा।
जानलेवा मौत का खेल...
तो देखा खेल दिखाने के चक्कर में शख्स की क्या हालत हो गई और किस तरह वो सीधे नीचे गिर गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'perfect___ladka' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब एक लाख 20 हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक किए हैं। वीडियो देखकर कुछ लोगों का कहना है कि ये तो सही में मौत का कुआं है। एक ने लिखा, 'ऐसा खेल पहली बार देख रहा हूं'।
