VIDEO: बिना पैडल मारे 100 की रफ्तार! बस के पीछे पैर फंसाकर साइकिल चलाने का यह 'देसी जुगाड़' देख चकरा जाएगा दिमाग

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का चलती हुई बस के पिछले हिस्से में अपना पैर टिकाकर अपनी साइकिल को खींचता हुआ ले जा रहा है। बिना पैडल मारे हवा से बातें करते इस लड़के के खतरनाक स्टंट को देखकर लोग हैरान हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो (Trending Video) देखने को मिलते हैं, जो एक तरफ हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ रोंगटे भी खड़े कर देते हैं। कुछ नजारे ऐसे भी देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और चौंक भी रहे हैं। इस वीडियो में एक साइकिल सवार युवक का ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि भाई इतना आत्मविश्वास लाता कहां से है?

End of Feed