न हेलमेट की फिक्र, न चालान का डर! सड़क पर बाइक से कचरा फैलाते दिखा युवक, वीडियो वायरल

Viral Video: सड़क पर एक युवक अपनी मोटरसाइकिल के पीछे नीला डस्टबिन बांधकर चल रहा था और चलती बाइक से कचरा सड़क पर उड़ेलता दिख रहा था। इतना ही नहीं युवक ने बिना हेलमेट गाड़ी चलाई, मोटर वाहन अधिनियम के नियमों की धज्जियां उड़ाईं और खुलेआम कूड़ा फेंककर म्यूनिसिपल नियमों को तोड़ा।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले और अजीबोगरीब हरकतों के वीडियो (Shocking Video) वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस बार दिल्ली की सड़क से जो नजारा सामने आया है, उसने हर किसी को चौंकने पर मजबूर कर दिया है। एक शख्स अपनी बाइक पर डस्टबिन लादकर चल रहा था, लेकिन,कचरा सही जगह फेंकने के बजाय वह चलती बाइक से ही सड़क पर पूरा कूड़ा बिखेरता हुआ निकल गया। जिसने भी यह नजारा देखा वो हैरान रह गया।

End of Feed