अंडरवियर-बनियान में स्कूटी चला रहा था शख्स, लोग बोले- हेलमेट तो पहना लिया, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स अंडरवियर और बनियान में स्कूटी चलाते हुए नजर आ रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक से एक अनोखे वीडियो वायरल (Trending Video) होते रहते हैं। कई वीडियो (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। जबकि, वीडियो पर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर हैरान रह जाएंगे और ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, एक शख्स अंडरवियर-बनियान में स्कूटी चलाते हुए नजर आ रहा था। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं और एक से एक मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

funny video

शख्स का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार - @vikki_chaudhaary)

सड़कों पर अगर आप निकलते हैं, तो कई बार आपको एक से एक अनोखे नजारे देखने को मिल जाते हैं। कई बार को कुछ लोग बाइक या कार से स्टंट करते हुए नजर आ जाते हैं। तो कई बार कुछ लोग अजीबोगरीब हरकत करते हुए भी दिख जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखर आप सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, एक शख्स सड़क पर अंडरवियर और बनियान में स्कूटी चलाते हुए दिखाई दे रहा है। लेकिन, सबसे बड़ी बात ये है कि वो हेलमेट पहनना नहीं भूला। किसी ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। आप भी देखें वीडियो...

End of Feed