Viral Video: JCB से मछली पकड़ रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 27, 2022, 11:06 AM IST

JCB Viral Video: मछली पकड़ने के लिए एक शख्स JCB का इस्तेमाल कर रहा था। लेकिन, शख्स का ऐसा पोपट बना जिसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मछली पकड़ने के लिए शख्स का अजीबोगरीब जुगाड़
  • JCB के जरिए मछली पकड़ रहा था शख्स
  • शख्स का बना ऐसा पोपट देखकर छूट जाएगी हंसी

JCB Viral Video: आज कल हर काम में लोग एक से एक मजेदार जुगाड़ भिड़ाते हैं। कई लोगों का तो जुगाड़ (Jugaad Video) ऐसा होता है, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है और सोशल मीडिया पर उनका वीडियो (Funny Video) धमाल मचाते रहता है। वहीं, कुछ जुगाड़ को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। इसी कड़ी में मछली पकड़ने के लिए शख्स ने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। इतना ही नहीं वीडियो (JCB Jugaad Viral Video) देखकर कहेंगे, ' वाह क्या जुगाड़ है'?

JCB Viral Video

क्या जुगाड़ है भाई...(Photo Credit- Instagram)

मछली पकड़ने के लिए लोग एक से एक तरकीब लगाते हैं। कोई जाल का इस्तेमाल करता है, तो कोई बंसी का इस्तेमाल करता है। लेकिन, एक शख्स ने मछली पकड़ने के लिए JCB का इस्तेमाल किया। अब आप सोच रहे होंगे कि मछली पकड़ने के लिए JCB का इस्तेमाल? तो हम आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं तालाब में काफी संख्या में मछली नजर आ रही है। कुछ लोग बंसी से मछली पकड़ रहे हैं, तो एक शख्स मछली पकड़ने के लिए JCB लेकर ही पहुंच गया। किसी तरह शख्श मछली को JCB में फंसा तो लेता है, लेकिन फिर जो होता है उसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

End of Feed