Viral Video: देशभर में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। आलम ये है कि लोगों का घर से बाहर निकलना लगा मुश्किल हो गया है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय और जुगाड़ (Jugaad Video) का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें कुछ जुगाड़ ऐसे भी हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी देसी जुगाड़ के एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में कड़ी में गर्मी से बचने के लिए एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
गर्मी से बचने के लिए अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @maximum_manthan)
ये भी पढ़ें - ना पेट्रोल,ना ही डीजल केवल घास की जरूरत...बकरी पर बैठकर स्कूल जा रहा था बच्चा, वीडियो हुआ वायरल
ये तो हम सब जानते हैं देश-दुनिया में जुगाड़ टेक्नोलॉजी का काफी इस्तेमाल हो रहा है। कुछ जुगाड़ ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ जुगाड़ की जमकर तारीफ भी होती है। इस वायरल वीडियो में भी आपको एक अनोखा जुगाड़ देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह तपती गर्मी से बचने के लिए एक शख्स ने अनोखा जुगाड़ भिड़ाया है। शख्स ने सिर के ऊपर सोलर और मुंह के सामने एक पंखा लगा रखा है। सोलर चार्ज होते ही पंखा चलने लगता है। इस जुगाड़ का देखने के बाद हर कोई हैरान है। देखें वीडियो...
अनोखा देसी जुगाड़
वीडियो देखकर आप भी जरूर हक्के-बक्के रह गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस जुगाड़ वीडियो को 'maximum_manthan' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी अनोखा जुगाड़ है। कुछ का कहना है कि ऐसा जुगाड़ तो केवल भारत में ही देखने को मिल सकता है। तो इस जुगाड़ पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
