सोशल मीडिया पर अक्सर देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता रहता है। इस समय भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस जुगाड़ वीडियो को बिहार का बताया जा रहा है। जिसमें एक मोटरसाइकिल के गियर सिस्टम को एक आसान बनाने के लिए देसी जुगाड़ का तरीका अपनाया गया है। वीडियो में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के इंजन के पास एक लोहे की रॉड को वेल्डिंग से जोड़ देता है, जिसे बाद में गियर शिफ्ट करने के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
मोटरसाइकिल में लगाया ऐसा जुगाड़ कि इंजीनियर भी रह गए दंग (फोटो: X/ @neeridresi)
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए कई कमेंट्स
यह जुगाड़ अपनाने से मोटरसाइकिल चलाना आसान हो जाता है। वीडियो में "Bihar not for beginner" लिखा हुआ है। जहां शख्स आसानी से गियर शिफ्ट करता है, जिससे यह साफ हो जाता है कि यह जुगाड़ प्रभावी है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को @neeridresi नामक शख्स के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में 'असली देसी इंजीनियरिंग! जब जरूरत हो, तो जुगाड़ ही काम आता है। पेट्रोल खत्म हो सकता है, लेकिन बिहार का जुगाड़ कभी नहीं।' लिखा हुआ है। देखें वीडियो:
यूजर्स ने भी वीडियो देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "भाई साहब ये इंडिया है यहां नए नए जुगाड़ का भंडार है", दूसरे ने लिखा: "बिहार इसी जुगाड़ के चक्कर में कभी कोई खोज नहीं कर पाए क्योंकि जुगाड़ तक ही सीमित रह गए वरना बिहारियों में दिमाग और शारीरिक क्षमता बहुत है", तीसरे ने लिखा: "अभी तक तो हमने बहुत सारी टेक्नोलॉजी देखी थी लेकिन इससे बेहतर और टेक्नोलॉजी क्या हो सकती है तुम्हें भी नहीं बता सकता हूं, कितना आसान काम होगा जब जरूरत होती है तब टेक्नोलॉजी का आविष्कार होता है हमारे यहां पर।" वहीं पर चौथे ने लिखा: "हमारे देश में चाहे कुछ भी खत्म हो जाए लेकिन जुगाड़ की तकनीक कभी खत्म नहीं होगी"। इस वीडियो को अब तक 62 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
