जूता छुपाई रस्म को अंकल ने नीलामी में बदल डाला, खूब लगाई गई बोली, देखें यह Video

हमारे यहां शादियों में मस्ती का लेवल पहले से ही हाई होता है, लेकिन अगर उसमें जब विदेशी तड़का लग जाए तो ऐसा धमाका होता है कि दुनिया बस देखती रह जाए। कुछ ऐसा ही देखने को मिला इस वायरल वीडियो में जहां एक जूता छुपाई रस्म को एक इटैलियन अंकल ने नीलामी में बदल डाला।

जूता छुपाई भारतीय शादियों का सबसे फेवरेट खेल है। ये तो आप सब जानते ही हैं। सालियाँ दूल्हे का जूता उड़ाती हैं, दूल्हा-दुल्हन घबराते हैं, नेग में नोटों की बारिश होती है और आखिर में सब हंसते-हंसते गले मिलते हैं। लेकिन भईया, शिकागो में एक शादी ऐसी हुई कि ये रस्म सीधे हॉलीवुड लेवल पर पहुंच गई।

जूते की नीलामी कराते अंकल रीची

जूते की नीलामी कराते अंकल रीची (Instagram/@dj_realest)

शिकागो में थी शादी

शिकागो की इस शादी में जूता छुपाई की रस्म के दौरान एक इटैलियन अंकल ने इस रस्म के दस्तूर को ही बदल डाला। अंकल जी का नाम है रिची और उन्होंने इस रस्म को एक ऑक्शन में तबदील कर दिया। दरअसल, जैसे ही सालियों ने दूल्हे का जूता चुराया और नेग मांगने की तैयारी की, अंकल रिची ने माइक थामा और बोले – “Let’s start the bid at $200!” बस फिर क्या था… “Two-fifty! Three hundred! Going once… Five hundred! Do I hear six? SIX HUNDRED! Eight hundred! ONE THOUSAND!”

End of Feed