Viral Video: आज का समय सोशल मीडिया का है। यह एक ऐसा माध्यम है, जहां पर हर दिन सैकड़ों वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार ऐसी वीडियो हमारे सामने आती है। जिसे देखने के बाद हम दंग रह जाते हैं। हमें अपनी आंखों पर यकीन तक नहीं होता, लेकिन ऐसी ही वीडियो रिकॉर्ड बना जाती है। इंटरनेट पर इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर कद्दू की नाव बनाकर सबसे लंबी यात्रा का रिकॉर्ड बनाया गया।
शख्स ने कद्दू में बैठकर तय की 94 किलोमीटर की यात्रा (स्क्रीन ग्रैब: Instagram/Guinness world records)
अमेरिका का रहने वाला है शख्स
इंटरनेट पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर एक शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिया कि उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। दरअसल इस शख्स ने कद्दू नाव (pumpkin boat) द्वारा सबसे लंबी यात्रा (पैडलिंग) तय की। कुल दूरी की अगर बात करें तो यह 94.26 किमी रही। इसे अगर मील में बदलें तो यह 58.57 मील हो जाती है। यह कारनामा गैरी क्रिस्टेंसन जो अमेरिका के रहने वाले हैं, उनके द्वारा किया गया।
इंटरनेट यूजर्स ने वीडियो देख किए कई तरह के कमेंट्स
सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर अलग-अलग कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "और मैंने 2 घंटे में 2000 पुश-अप कर लिए, अब मैं अस्पताल में हूं, बहुत दर्द हो रहा है", दूसरे यूजर ने लिखा: "जब सारी उम्मीदें खत्म हो गई थीं, तब आप मेरी प्रेरणा का स्रोत थे, आपने मुझे फिर से जीवन दिया, फिर से जीवन शुरू करने के लिए पर्याप्त काम किया।" तीसरे यूजर ने लिखा: "यह बहुत सुंदर है।" चौथे यूजर ने लिखा: "यह अजीब बात है, लेकिन मुझे लगता है कि यह आपको अच्छे कारण से रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराता है।" इस वीडियो को अब तक तीन लाख 12 हजार लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
