Cobra On Bicycle Viral Video: इंटरनेट पर जानवरों के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें कई सारे तो खतरनाक जानवरों के रहते हैं, जिनका नाम सुनते ही लोगों की हवा टाइट हो जाती है। इन्हीं में से एक कोबरा भी है, जिसके कई सारे वीडियो आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। हाल ही में कोबरा का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखते ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
शख्स ने कोबरा को कराई साइकिल की सवारी (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स कोबरा को सवारी करा रहा है। जबकि कोबरा का नाम सुनकर अधिकतर लोगों की हवा टाइट हो जाती है। वीडियो में शख्स कोबरा को साइकिल पर बैठाकर घुमाता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने कहा कि शख्स तो सीधे यमराज को टक्कर देता है। आलम ये है कि इस वीडियो को काफी लोग शेयर और लाइक कर रहे हैं।
शख्स ने कोबरा को कराई साइकिल की सवारी
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई साइकिल भी चला लेते। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसने तो कोबरा से ही पंगा ले लिया। बता दें, इस वीडियो को 'kashikyatra' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 2300 से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया गया है।
