VIDEO: एयरपोर्ट पर ड्यूटी देने में व्यस्त था जवान, चुपके से एक लड़के ने थमाया कागज , देखकर दंग रह गया ऑफिसर

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवा कलाकार एयरपोर्ट पर ड्यूटी कर रहे CISF के सिख जवान का लाइव स्केच बनाकर उन्हें भेंट करता है। अपनी व्यस्त और सख्त ड्यूटी के बीच अचानक खुद की इतनी खूबसूरत तस्वीर देखकर जवान हैरान रह जाते हैं और उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान बिखर जाती है।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना हजारों वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ पल ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। वहीं, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते हैं। ऐसा ही एक बेहद प्यारा और सकारात्मक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में एक युवा स्केच आर्टिस्ट एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक सिख जवान को ड्यूटी के दौरान ऐसा सरप्राइज देता है, जिसे देखकर न केवल जवान बल्कि वहां मौजूद हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

viral video

जवान के लिए अनोखा सरप्राइज (तस्वीर साभार- @sainamansirsa)

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत एयरपोर्ट के टर्मिनल से होती है, जहां एक सिख सुरक्षा अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। वहीं, एक यात्री जो पेशे से एक शानदार आर्टिस्ट है चुपचाप दूर से उनका एक बेहद बारीक और जीवंत पेंसिल स्केच तैयार करता है। स्केच में जवान की पगड़ी, उनकी रौबदार मूंछें, वर्दी के सितारे और चेहरे के हाव-भाव को इतनी खूबसूरती से उकेरा गया है कि पहली नजर में यह किसी ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर जैसा लगता है। आर्टिस्ट ने इस स्केच के किनारे एक प्यारी सी स्माइली के साथ Keep Smiling भी लिखा। स्केच पूरा होने के बाद आर्टिस्ट अधिकारी को यह तोहफा देने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन उस समय वे अपनी जगह पर मौजूद नहीं होते। आर्टिस्ट कुछ देर इंतजार करता है और फिर पास ही ड्यूटी पर तैनात एक अन्य CISF जवान को वह स्केच दिखाकर सिख अधिकारी के बारे में पूछता है। दूसरा जवान स्केच की बारीकी देखकर हैरान रह जाता है और बताता है कि वे बोर्डिंग गेट की तरफ गए हैं। इसके बाद आर्टिस्ट सीधे बोर्डिंग गेट नंबर 9-20 के पास पहुंचता है, जहां वे अधिकारी खड़े होते हैं। युवक बड़े सम्मान के साथ उनके हाथ में स्केच का पन्ना थमा देता है। पहले तो अधिकारी को समझ नहीं आता कि यह क्या है, लेकिन जैसे ही वे कागज को सीधा करके देखते हैं, वे दंग रह जाते हैं। आखिर कैसा था रिएक्शन आप इस वीडियो में देखें...

End of Feed