लड़के ने दादा-दादी को पहली बार कराई हवाई जहाज की सैर, वायरल Video ने जीता लाखों दिल

जिंदगी में बड़े-बड़े सपने पूरे करने की जरूरत नहीं, बस अपनों की छोटी-छोटी खुशियां पूरी करना काफी है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो लोगों को यहीं सिखाता है कि सच्चा प्यार उड़ान भरने से भी ऊंचा होता है।

दादा-दादी हमारे बचपन को यादगार और खुशनुमा बनाते हैं। धन्य हैं वे जिन्हें दादा-दादी के प्यार का सुख मिला और वे अपने दादा-दादी के साथ रहें। इसी सुख का कर्ज उतारते एक पोते का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसने अपने दादा-दादी को पहली बार हवाई जहाज की सैर कराई और उन्हें दुबई ले गया। पोते का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल है और लोग उसके इस काम की खूब तारीफ कर रहे हैं। यह भावुक कर देने वाला वीडियो हरियाणा के एक युवक का है। जिसने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो ने लाखों दिल जीत लिए।

पोते के साथ एयरपोर्ट पर दादा-दादी

पोते के साथ एयरपोर्ट पर दादा-दादी (instagram/@ankitranabigmouth)

पोते का प्यार, दादा-दादी की मासूम खुशी

हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंकित राणा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ankitranabigmouth पर दादा-दादी के विदेश ट्रिप का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपने दादा-दादी को पहली बार एयरपोर्ट पर ले जाकर उन्हें सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत एयरपोर्ट से होती है, जहां दादा-दादी बताते हैं कि यह न सिर्फ उनकी जिंदगी की पहली फ्लाइट है, बल्कि पहली बार देश से बाहर जाने का मौका भी है। गांव में रहने वाले इन बुजुर्गों के लिए हवाई जहाज सिर्फ एक सपना था, जो आज हकीकत बन गया।

End of Feed